फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विजय जिला सहकारी संघ के सभापति निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के वासलीगंज स्थित जिला सहकारी संघ लिमिटेड मिर्जापुर/सोनभद्र कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा को संघ का सभापति चुना गया है। इनके अलावा शिव शरण सिंह को उपसभापति चुना गया है।
विज्ञापन

प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में कोन से अल्पना सिंह, घोरावल से मनोज कुमार, छानबे से अरविंद कुमार सिंह, जमालपुर से विशाल सिंह, नरायनपुर से पंचम सिंह, मझवां से जय प्रकाश सिंह, राबर्ट्सगंज से अजीत कुमार सिंह, सीखड़ से शिव शरण सिंह, हलिया से लव कुमार, मिर्जापुर से विजय कुमार वर्मा, सोनभद्र से प्रतिभा सिंह का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इनके अलावा संघ के डेलिगेट का भी चुनाव कराया गया। पैकफैड उत्तर प्रदेश सहकारी विधायी एवं निर्माण संघ लिमिटेड के लिए बृजभूषण सिंह, केंद्रीय भंडारण निगम नई दिल्ली के लिए हरिशंकर सिंह, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के लिए राजेश कुमार एवं लव कुमार कोल, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ लिमिटेड के लिए दिनेश कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के लिए लोक नारायण सिंह, उत्तर प्रदेश प्रोसेसिंग आयल एवं दाल संघ लिमिटेड लखनऊ के लिए दिनेश प्रताप सिंह को चुना गया। संघ के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें