मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के हावड़ा एंड को और जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से गुड्डन देवी (60) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची। तब तक वृद्धा के परिजन भी पहुंच गए।
जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि लालगंज के सेमरी निवासी परिवार के लोग दिल्ली जाने के लिए सोमवार की शाम को रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिवार के लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि साथ आई गुड्डन देवी (60) लघुशंका के लिए हावड़ा एंड की ओर चली गई। तभी डाउन लाइन पर मुगलसराय जा रही ट्रेन की इंजन की चपेट में वृद्धा आ गई। उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने शव को रेलवे लाइन से हटाया।