- विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण व विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे की क्रय कमेटी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विंध्य एक्सप्रेस वे और विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे निर्माण से संबंधित बैठक हुई। क्रय कमेटी की बैठक में प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा देने का निर्णय लिया गया।
डीएम ने विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित तहसील चुनार के अंतर्गत शेष ग्रामों क्रमशः मड़फा, धौहा, सरिया और जंगल महाल तथा विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित दो गांवों क्रमशः अगरसंड व रींवा व तहसील सदर के विंध्य एक्सप्रेस वे से प्रभावित शेष चार गांवों क्रमशः बेलवन, अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी, मवैया और हिनौती की गठित क्रय कमेटी की बैठक को संबोधित किया। काश्तकारों को दर या सर्किल दर के बारे में जानकारी दी गई। इसमें सर्किल दर का ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना व शहरी क्षेत्र में दो गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। भवनों के मूल्यांकन वर्तमान दर पर दिये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे।