संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग हादसे में मौत होने पर रोत
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वृद्ध चरवाहे नारायन कोल (60) की मौत हो गई। राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए।
राजगढ़ के चौखड़ा निवासी संतोष (25) अपनी बाइक पर पड़ोसी चंद्रबिंदु (28) के साथ बुआ के यहां तिलक में गया था। वापस लौटते समय पटेहरा बस्ती में गाय चरा रहे नारायन को टक्कर मारते हुए राहगीर बेचन कोल (68) को टक्कर मारते कर सड़क पर गिरकर घायल हो गए । ग्रामीणों के सहयोग से बाइक चालक, सवार के साथ घायल राहगीर को एंबुलेंस से पीएचसी पटेहरा ले जाया गया। जहां डॉ राजकुमार ने नारायण कोल को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। नारायन के तीन बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तीन लोग घायल हुए है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।