फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंधविश्वास के विवाद में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी की तबीयत खराब होने पर वृद्ध ने बुलाए थे तीन ओझा
विज्ञापन

- पड़ोसी से विवाद के बाद मारपीट में सिर पर लगी लाठी
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, तीनों ओझाओं की तलाश
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के करौदा गांव में शनिवार रात ओझाई के दौरान पड़ोसी के भूत से परेशान होने की बात कहने पर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि रहीश ने ओझाई करा रहे वृद्ध जवाहिर कोल (75) के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
करौदा गांव निवासी जवाहिर कोल की पत्नी की तबीयत खराब थी। दवा-इलाज के साथ ही उन्होंने शनिवार रात गांव के एक और दूसरे गांव के दो ओझाओं को बुलाया था। ओझाई के दौरान ओझा ने जवाहिर से कहा कि पड़ोसी का भूत परेशान कर रहा है। इस बात को लेकर जवाहिर कोल का रहीश से विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि रहीश ने जवाहिर कोल के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि जवाहिर ओझा बुलाकर ओझाई करा रहे थे। पड़ोसी के भूत से परेशान होने की बात कहने पर विवाद बढ़ा और मारपीट में वृद्ध की मौत हो गई। मारपीट के बाद तीनों ओझा भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने रविवार को करौदा स्थित नवोदय विद्यालय के बगल से आरोपी रहीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें