फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के गांव में 12 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर 56 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि एक सप्ताह पहले किशोरी घर से कुछ दूर किसी काम से गई थी। इसी दौरान गांव के आरोपी ने उसे बहलाकर कमरे में खींच लिया और दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। किशोरी की मां ने चील्ह थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें