फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से निकलने किसान की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 20 Feb 2021 12:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक किसान की सिर कूंचकर हत्या कर दी। किसान अपने घर से दूर पाही पर सोने के लिए गया था। रात को पाही पर न पहुंचने पर खोजबीन में जुटे परिवार के लोगों को शनिवार की सुबह गेहूं के खेत के बीच रास्ते पर शव पड़ा मिला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पड़री थाने की पुलिस जांच में जुटी है। सूचना पर एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सदर डाग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटे हैं।

पुलिस के अनुसार, पड़री थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी लल्लू बिंद(60) पुत्र शिव प्रकाश घर से आधा किमी दूर खेत में बने पाही पर अपनी पत्नी कुमारी देवी के साथ रहता था। लल्लू बिंद ओझाई का भी काम करता था। वह प्रतिदिन शाम को गांव में बने घर पर खाना खाने आता था।

विज्ञापन

उसके बाद पाही पर बने मकान पर सोने चले जाता था। शुक्रवार की शाम को सात बजे वह घर से खाना खाकर पाही की ओर जा रहा था, पर पाही पर नहीं पहुंचा। रात को 10 बजे तक पाही पर न पहुंचने पर उनकी पत्नी कुमारी देवी गांव स्थित घर पर आई और लल्लू बिंद के घर न पहुंचने के बारे में बताया।

इसके बाद परिजन उनकी खोजबीन में जुट गए। रात में उनका पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह खोजबीन के दौरान घर और पाही के बीच गेहूं के खेतों के बीच से गुजरे रास्ते पर उनका शव बरामद हुआ। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पड़री थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध के सिर में धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही सिर को कूंचा गया है। एसपी ने बताया कि धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या की गई है। छानबीन की जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें