फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया/ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के नदौली गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

नदौली गांव निवासी राजपति विश्वकर्मा (55) गुरुवार की सुबह आठ बजे अपने घर से थोड़ी दूर स्थित पाही पर गए थे। परिजनों के मुताबिक किसी काम से पाही वाले घर में घुसते ही राजपति को जहरीले सर्प ने डंस लिया। सांप काटने की जानकारी मिलते ही घर के लोग दौड़कर उनके पास पहुंच गए। परिजन उन्हें पहले बेलन बरौधा स्थित दवा पिलाने वाले एक जानकार के पास ले गए। वहां कोई राहत न मिलने पर उन्हें करनपुर स्थित एक जानकार के पास ले जाया गया। वहां से भी निराशा हासिल होने पर परिजन राजपति को एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन चिकित्सक ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें