भारतोलन प्रतियोगिता में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं।- सोशल मीडिया।
पड़री। स्वामी गोविंदा श्रम इंटर कॉलेज में सोमवार को मंडलीय भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मिर्जापुर और सोनभद्र जनपद के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी गोविंदाश्रम बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं जनपदीय क्रीड़ा समिति की सदस्य स्नेहलता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने की। इस अवसर पर विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मेडल वितरण का कार्य संतोष सिंह ने किया, वहीं प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदामा प्रसाद द्वारा वितरित किया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता कमल कुमार सिंह, जनपदीय उप सचिव राजपति, दीपक कनौजिया, अमित, लाल मोहम्मद, दिलीप, श्यामरूप, अमरजीत एवं गोलू का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य स्तरीय भारतोलन प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इनमें सौम्या, आकांक्षा, अभिनव, रतन चौधरी, राज, समीर अंसारी, विनय यादव और प्रिंस शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आयोजकों ने आशा जताई कि वे राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले व मंडल का नाम रोशन करेंगे।