फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पकौड़ी खाने से परिवार के आठ लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीकोठी मोहल्ले में मंगलवार की ढेर साहब जहरीली पकौड़ी खाने से परिवार की आठ लोग बीमार हो गए। पकौड़ी में हल्दी डालने के बजाय गलती से कपड़ा रंगने वाला पीला रंग डाल दिया था। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पीलीकोठी निवासी रामलाल के घर देर शाम लगभग सात बजे घर की महिलाएं पकौड़ी बना रही थीं।
धर्मशीला देवी पकौड़ी में हल्दी के बजाय कागज की पुड़िया में रखा कपड़ा रंगने वाला पीला रंग डाल दिया था। पकौड़ी बनने के बाद परिवार के सभी लोगों खाई। इसके करीब एक घंटे के बाद सभी लोगों को उल्टियां होने लगीं। उल्टी होने पर पूरा परिवार परेशान हो गया। आनन फानन सभी को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया।
भगवानी देवी (70), धर्मशीला देवी (55), कंचन देवी (30), ममता (25), शशिकांत (28), छोटी (10), हैप्पी (12), मनीष (14) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। धर्मशीला देवी ने बताया कि घर में पकौड़ी बना रही थीं। हल्दी समझकर कपड़ा रंगने का पीला रंग डाल दिया था। पकौड़ी खाने के बाद परिवार के आठ लोग बीमार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें