मिर्जापुर। जिले में रविवार को लगातार 110 वें दिन आठ पाजिटिव मरीज मिले। 21 के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। आठ मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 755 हो गई। दो हजार 527 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 34 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 194 है। 35 लोग आइसोलेशन व 83 लोग होम आइसोलेशन में है।
कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को दो हजार 416 की रिपोर्ट आई है। पाजिटिव पाए गए आठ लोगों में पांच पुरुष व तीन महिला है। इसमें बलहरा पटेहरा में एक पुरुष, जमुहार राजगढ़ में एक पुरुष, मिशन कंपाउंड से एक महिला, महरछ सीखड़ से एक महिला, तोसवा पड़री से एक पुरुष, रामपुर चील्ह से एक पुरुष, अन्य जिले से एक महिला व एक अज्ञात पुरुष है। 21 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इसमें 15 पुरुष व छह महिला है। जिले में अब तक एक लाख 38 हजार 141 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 35 हजार 885 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 256 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 80 हजार 855 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 105 हाट स्पाट है। इसमें 77 ग्रामीण और 28 शहरी क्षेत्र में है।