मिर्जापुर। जिले में सोमवार को दो बालकों व एक बालिका समेत आठ लोग कोविड संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 42 हो गई है। इस बार के संक्रमण में अब तक 112 लोग कोविड संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 70 लोग इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए है। किसी की जान नहीं गई है।
एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण आने पर लोगों ने जांच कराई। जांच कराने पर सोमवार को आठ लोगों की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई। इनमें दो बालक और एक बालिका हैं। जिले में इस समय एक्टिव केस 42 हैं। जिले में अब तक 12483 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 12311 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। कुल 130 लोगों की मौत हुई है।