फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नशे और तेज रफ्तार से आठ लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नशे और तेज रफ्तार के कारण जिले में दो दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए छह सड़क हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। लालगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात दो हादसे हुए। दो बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल घायल हो गया। वहीं, डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

विंंध्याचल क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक की टक्कर से एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की जान चली गई। चुनार थाना क्षेत्र में बाइक सवार की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पड़री थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा निवासी निवासी प्रमोद (18) अपने साथी के साथ बाइक से शुक्रवार को सुबह देहात कोतवाली के बरकछा पहाड़ी जा रहा था। जसोवर पहाड़ी पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रमोद की मौत हो गई। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

चुनार क्षेत्र के नुनौटी निवासी कमलेश (40) गांव के मुन्ना (60) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की शाम घूमने निकला था। रात नौ बजे नुनौटी गांव में पहाड़ से उतरते समय बाइक गिर गई, जिससे मुन्ना की मौत हो गई जबकि कमलेश घायल हो गया। उसे सीएचसी से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बाइक से गिरकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पड़री थाना क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी गांव निवासी सूर्यबली (54) शुक्रवार को सुबह बाइक से पड़री बाजार जा रहे थे। भरपुरा चौराहे से आगे पहुंचने पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़री पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विंध्याचल : बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी अशोक कुमार द्विवेदी (57) काली खोह मोड़ के पास स्थित बांटी चोखा की दुकान में काम करते थे। शुक्रवार को दोपहर में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामगया घाट निवासी बाइक सवार आशीष और लाला घायल हो गए।

लालगंज: कटरा कोतवाल क्षेत्र की आवास विकास काॅलोनी निवासी रणजीत बेलदार अपने साथी राजकुमार निवास कतवारू का पुरा के साथ बृहस्पतिवार की रात लालगंज गए थे। घर लौटते समय हाईवे पर बामी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो ई। हादसे में दोनों बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से सभी घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया, जहां रणजीत (30) और दूसरी बाइक पर सवार लालजी (30) निवासी गंगहरा कला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बृजलाल (28) और राजकुमार (50) को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। राजकुमार की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
इसी तरह क्षेत्र के दुबार खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम को अनिल (26) की डिवाइटर से टकराकर मौत हो गई। लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया दो हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें