मिर्जापुर। किशुन प्रसाद गली स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 12 में से आठ जोड़ों का चयन किया गया। गलत जानकारी देने पर चार आवेदन निरस्त कर दिए गए।
महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल ने बताया सामूहिक विवाह के लिए तीन महीने पहले आवेदन मांगे गए थे। सम्मेलन में आवेदन पत्रों की हुई जांच की गई, जिसमें आठ जोड़े सामूहिक विवाह के लिए पात्र पाए गए। बताया कि 15 जून को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कन्या की उम्र 18 वर्ष और वर की उम्र 21 वर्ष से अधिक होने चाहिए। साथ ही वार्षिक आय एक लाख रुपये से ऊपर न हो। इस दौरान आशुतोष अग्रवाल, आयुष सर्राफ, नगर अध्यक्ष शुभम गुप्ता, महिला मंत्री इंदु गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्या, रोहित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सूरज सेठ, दीप प्रकाश, सोनल अग्रवाल, वंदिता अग्रवाल, अलका केसरी आदि मौजूद रहे।