फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: मिर्जापुर में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, मुल्क की तरक्की के लिए मांगी गई दुआ

Mon, 31 Mar 2025 10:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Eid 2025: मिर्जापुर में हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार की सुबह जिले के सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। एक माह के रोजे के बाद रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। 
विज्ञापन
चुनार के भरपुर मोहल्ले में स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में सोमवार को ईद की विशेष नमाज अदा की गई। एक माह के रोजे के बाद रोजेदारों व अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। साथ ही मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन


नगर में मुख्य नमाज इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में अदा की गई बड़ी संख्या में हकीकत मांडो ने एक ही सफे में खड़े होकर नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, लोगों के घरों में जाकर सेवइयां खाई। इस दौरान ईदगाह के बाहर मेला लगा रहा। 

बच्चों के खिलौने से लेकर चाट पकौड़े तक की दुकानें सजी रही। जिसमें बच्चों ने खरीदारी की। गुब्बारे और नानखटाई खरीदी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इस दौरान बाजारों में लोहे के गृहस्थी के समान और मिट्टी के खिलौने की दुकानें सजी रही। विभिन्न सामानों के ठेले भी लग रहे। नमाज के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे। 
विज्ञापन


ईदगाह में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पूर्व जन प्रतिनिधि व अन्य भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें