मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की तरफ से ई-समन के ऑनलाइन संचालन और कोर्ट की ओर से निर्गत विभिन्न प्रपत्रों के समयबद्ध तामिला कराये जाने के संबंध में जनपद के ई-समन नोडल अधिकारी व समस्त थानों के ई-समन मुंशी और पैरोकारों के साथ गोष्ठी की गई।
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराने, न्यायिक कार्यों के समयबद्ध कराने के लिए ई-समन नोडल अधिकारी, समस्त थानों के ई-समन मुंशी व पैरोकार गोष्ठी में शामिल हुए। शासन की ओर से चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष व विधिक रूप से निस्तारण होने के बाद प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को यथाशीघ्र सजा कराने, समन, वारंट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने के निर्देश दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर आदि रहे।