फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से पुरुष घर छोड़कर फरार, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इमिलियाचट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने छह ट्रकें आग के हवाले कर दिया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। पुलिस के दबिश के चलते गांव में पुरुष घर छोड़कर भाग गए है। रविवार को पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनबरसा गांव में घर के बाहर टहल रहे 40 वर्षीय राजकुमार को जमुई की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे युवक का पैर कुचल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने छह ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। घटना के दो घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अहरौरा पुलिसने मामले में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश में दबिश दे रही थी।पुलिस की दबिश के चलते गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़कर बाहर चले गए है। रविवार को पुलिस ने दबिश देकर आजाद उर्फ अभिनव कुमार पुत्र स्वर्गीय कल्लू सिंह निवासी पूर्वी पट्टीहटा, सुनील कुमार सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी पूर्वी पटीहटा,विशाल पटेल पुत्र अशोक पटेल को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें