फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई करोड़ों में, सुविधा कुछ नहीं

Fri, 12 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपया प्रतिमाह राजस्व की कमाई देने वाला कोलकाता-नई दिल्ली मेन लाइन पर स्थित चुनार रेलवे जंक्शन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विगत मई माह में स्टेशन को साढ़े 12 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। बावजूद रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का टोटा नजर आ रहा है। लाख कवायद के बाद भी चुनार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए विश्राम गृह, शौचालय, वाहन स्टैंड एवं पेयजल का अभाव है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म का तो विस्तार कर दिया गया है लेकिन यात्रियों के लिए आज तक यात्री शेड नहीं लगाया गया है। रेलवे कर्मियों के लिए बनाई गई रेलवे कालोनी की दशा भी बदतर होती चली जा रही है। बता दें कि चुनार रेलवे जंक्शन अत्यंत महत्वपूर्ण, प्राचीन, पर्यटन एवं धार्मिक महत्व के शहर चुनार से जुड़ा हुआ है। इस रेलवे स्टेशन पर पूरे देश से यात्रियों और व्यापारियों का आवागमन बना रहता है।

 बावजूद इसके, चुनार जंक्शन पर सुविधाओं का टोटा नजर आ रहा है, जिससे यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। रेलवे स्टेशन पर आए दिन रेलवे के आला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण तो किया जाता है लेकिन निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई जाती हैं, उसे अमलीजामा नहीं पहनाया जाता है।
विज्ञापन


चुनार जंक्शन पर पुरषोत्तम एक्सप्रेस के साथ ही नार्थ ईस्ट, गोंडिया एक्सप्रेस, दादर-भागलपुर, संघमित्रा एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही विंध्याचल से लखनऊ तक जाने वाली इंटरसिटी को चुनार जंक्शन से चलाए जाने की मांग लंबे अरसे से यहां की जनता द्वारा की जा रही है, लेकिन उनकी आवाज नक्कारखाने में तूती बनकर रह गई है। रेलवे स्टेशन पर कोई भी महत्वपूर्ण गाड़ी का ठहराव न होने से यात्रियों को गाड़ी पकड़ने के लिए वाराणसी या मुगलसराय जाना पड़ता है, जिससे उनका पैसा व समय दोनों ही बर्बाद होता है।

इस स्टेशन पर न तो सार्वजनिक शौचालय है और न ही वाहन स्टैंड है और न ही प्रचंड गर्मी में यात्रियों के विश्राम में लिए टिनशेड और समुचित पेयजल की व्यवस्था। रात्रि में प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के पूर्वी छोर पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यात्रियों में भय व्याप्त रहता है। चुनार जंक्शन से ऊर्जांचल क्षेत्र जैसे अनपरा, रेनूकूट, शक्तिनगर, बीजपुर आदि स्थानों तक जाने के लिए कोई भी गाड़ी नहीं है।

चुनार रेलवे जंक्शन में मई माह में माल ढुलाई और टिकट बिक्री से साढ़े 12 करोड़ की आय हुई है। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के डीआरएम वीके त्रिपाठी ने अपने के दौरे के दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठककर समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया था कि चुनार जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा।  -  एसएन शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, चुनार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें