फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नत नस्ल की गायों का पालन कर प्रतिमाह हजारों कमाएं : विधायक

विज्ञापन
चयन पत्र के साथ मुख्य अति​थि मझवां विधायक शुचि​स्मिता मौर्य के साथ लाभार्थी, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। रुखड़ घाट स्थित दुग्ध विकास कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री स्वदेशी गो योजना के तहत 242 लाभार्थियों को चयन पत्र मुख्य अतिथि मझवां की भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने किया। अनुदान की 80 हजार की धनराशि लाभार्थी के खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मझवां विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उसी प्रयास की यह एक कड़ी है। पशुपालक योजना का लाभ लेकर आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्नत नस्ल की गायों का पालन करके हर महीने हजारों रुपये कमा सकते हैं।
नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे ने बताया कि योजना के नियमों के मुताबिक, पशुपालकों को दूसरे राज्यों से गिर, साहीवाल, थारपारकर और हरियाणा जैसी उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायें खरीदनी होंगी।
विज्ञापन

सरकार ने शर्त रखी है कि खरीदी जाने वाली गायें केवल प्रथम या द्वितीय ब्यांत की ही होनी चाहिए। ताकि दुग्ध उत्पादन का अधिकतम लाभ मिल सके। इससे प्रदेश में दूध की किल्लत दूर होगी और शुद्ध स्वदेशी दूध की उपलब्धता बढ़ेगी। इस अवसर पर डीडीओ अखिलेंद्र मिश्रा लाभार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें