फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025 : चार ट्रेनों का मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर होगा ठहराव, रेलवे ने बताई तारीख; जानें समय सारिणी

Thu, 09 Jan 2025 01:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mahakumbha 2025 : महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशन पर खास सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यात्रियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रेनें बढ़ जाने से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए की गई व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर चार विशेष ट्रेनों का ठहराव होगा। यह जानकारी रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सहरसा-टूंडला ट्रेन का इन स्टेशनों पर ठहराव होगा। 

विज्ञापन


आगामी 18 जनवरी को सरहसा से टुंडला जाते समय रात 8ः33 बजे चुनार और नौ बजे मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी। 19 जनवरी को टुंडला से सहरसा जाते समय चुनार में रात 9ः53 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर 9ः18 बजे रुकेगी। 22 व 27 जनवरी को सरहसा से टुंडला जाते समय रात 8ः35 बजे चुनार और 9ः02 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 

उन्होंने बताया कि 23 व 28 जनवरी को टुंडला से सहरसा जाते समय चुनार में दोपहर 3ः10 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर 2ः38 बजे ट्रेन रुकेगी। सहरसा भिंड विशेष ट्रेन का भी ठहराव होगा। आठ जनवरी को सहरसा से भिंड जाते समय शाम 4ः03 बजे चुनार और 4ः35 बजे मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। 
विज्ञापन


नौ जनवरी को भिंड से सहरसा जाते समय चुनार में दोपहर 12ः58 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर 12ः33 बजे रुकेगी। रक्सौल-टुंडला एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा। 18 जनवरी को रक्सौल से टुंडला जाते समय सुबह 8ः30 बजे चुनार और 8ः32 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 

आगामी 20 जनवरी को टुंडला से रक्सौल जाते समय चुनार में रात 9ः53 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर रात 9ः18 बजे रुकेगी। धनबाद-टुंडला एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा। आठ जनवरी को धनबाद से टुंडला जाते समय रात 8ः33 बजे चुनार और रात नौ बजे मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। नौ जनवरी को टुंडला से धनबाद जाते समय चुनार में दोपहर 3ः10 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर 2ः38 बजे रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें