फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुर्गागंज-गोपीगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
कठौता से दुर्गागंज जाने वाला मार्ग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
दुर्गागंज से दानूपुर बाजार कठौता होते हुए गोपीगंज जाने वाली 24 किमी मार्ग चौड़ा होगा। करीब 70 करोड़ की लागत से उक्त मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क मछलीशहर हाईवे से सीधे प्रयागराज-वाराणसी सिक्सलेन से जुड़ेगा।
विज्ञापन

करीब सात मीटर चौड़ी सड़क अब 10 मीटर की चौड़ी हो जाएगी। इससे आवागमन जहां सुगम होगा। वहीं ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। इससे अभोली और ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के करीब एक लाख से अधिक लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। सड़क में मुआवजे का भी प्रावधान
विज्ञापन

दुर्गांगंज- गोपीगंज मार्ग के चौड़ीकरण में दानूपुर बाजार, अभोली समेत छोटे बाजार के दुकानदार प्रभावित होंगे। इसके लिए सड़क निर्माण के दौरान मुआवजे का भी प्रावधान किया गया है। लोगों की जमीनें सड़क निर्माण में अधिग्रहित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें