फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से मड़हा समेत जली गुमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्रमंडगंज। बेलन बरौंधा चौकी अंतर्गत रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप महुअट सत्ताइस मील के पास मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण एक गुमटी तथा उसके ऊपर बना मड़हा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बसाहीपुर निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति महुअट के पास अपनी जमीन में मड़हे के नीचे गुमटी में किराना की दुकान खोले हुए हैं। मंगलवार की रात वह अपनी गुमटी के सामने ही चारपाई पर सो रहे थे। प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात जब आंख खुली तो देखा कि उनका मड़हा जल रहा था। उसके बाद उसने पास-पड़ोस के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने रात में ही पहुंच कर मौके का मुआयना किया। बुधवार की सुबह कमलेश ने अज्ञात कारणों से मड़हा जलने की पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें