फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Thu, 01 Jan 2015 11:32 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के पहले दिन विंध्यधाम में करीब चार लाख भक्ताें ने मत्था टेका। भक्तों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। फूलाें से किया गया मां का भव्य श्रृंगार दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे।
विज्ञापन

 
नए वर्ष के आगमन पर सुबह माला-फूल, नारियल-चुनरी व प्रसाद लेकर विंध्यधाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिवत मां का दर्शन-पूजन किया।

भोर में भव्य मंगला आरती के बाद से ही विंध्यधाम में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक अनवरत जारी रहा। मंदिर की फूल-पत्तियाें सहित झालराें की सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।

 विंध्य दरबार में उमड़ी भक्ताें की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस/पीएसी बल के जवान सहित श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक एवं पंकज द्विवेदी, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र, संदीप उपाध्याय, अनूप द्विवेदी, गौतम द्विवेदी आदि तीर्थ पुरोहित व पंडा समाज के लोग तन्मयता से लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें