फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से जनजीवन बेहाल

Wed, 31 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का कहर लगातार बढ़ते जाने के कारण आम जनजीवन बेहाल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी गरीबों को हो रही है, जिनके पास छत भी नहीं है।
विज्ञापन


 ऐसे लोग रैन बसेरों की कमी के चलते जहां तहां जैसे तैसे रात बिताने को विवश हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें कई घंटे विलंब से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए ठंड भरी रातें ठिठुरते हुए गुजारनी पड़ रही हैं।

 हालत यह रही कि सोमवार की रात से मंगलवार की रात तक तीन लोगों ने ठंड से दम तोड़ दिया।
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से पिछले 24 घंटे में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पड़री संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी महेश कुमार (16) पुत्र रामधनी पाल की सोमवार की शाम ठंड लगने से मौत हो गई। किशोर क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन


चील्ह संवाददाता के अनुसार, विकास खंड कोन के महंगीपुर गांव निवासी गोवर्धन यादव (55) की मंगलवार की भोर में ठंड लग जाने से मौत हो गई। जबकि चील्ह थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी गया प्रसाद (38) पुत्र बैजनाथ सोमवार की शाम सागरपुर गांव में काम करने गया था।
विज्ञापन


लौटते समय उसे ठंड लग जाने से उसकी मौत हो गई।
ठंड के चलते स्टेशन पर यात्री भी परेशान रहे। ठंड और कोहरे से हो रही लेट ट्रेन उन्हें परेशान करती री। यात्री किसी तरह अपने को ठंड से बचाते रहे। 

वहीं, अलाव, रूम हीटर और गीजर इन दिनों लोगों की जरूरत बन गए हैं। हालत यह है कि नगरपालिका और जिला प्रशासन द्वारा लगातार अलाव जलवाने के बावजूद लोग कांपने को मजबूर हैं।

लगभग हर चौराहे पर सरकारी सहायता मिलने के बावजूद लोग अपनी तरफ से जलावनी लकड़ी जलवा रहे हैं।  मंगलवार की सुबह सर्द भरी हवाओं के कारण लोग कांपते रहे।

दोपहर 12 बजे के बाद भगवान भास्कर प्रकट जरूर हुए लेकिन वे भी निस्तेज ही दिखे। मीठी धूप भी लोगों को नहीं नसीब हुई और शाम ढल गया।

शाम होते ही लोग फिर से घरों में दुबक गए। बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। ठंड के कारण दूकानदारों की दूकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें