फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: झगड़े के बाद नशे में पति ने पीटा, नाराज पत्नी ने पिया सिंदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। बिशनपुरा गांव में बृहस्पतिवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पति ने पीट दिया। इससे आक्रोशित होकर गायत्री (23) ने सिंदूर पी लिया। देर रात पत्नी को तड़पता देख पति उसे लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी गायत्री (23) ने बताया कि पति के निधन के बाद उसके देवर जितेंद्र ने शादी कर ली। उनका चार वर्षीय एक बेटा है। बृहस्पतिवार की रात किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर आक्रोशित जितेंद्र ने बाहर चला गया। आधे घंटे बाद वह शराब के नशे में घर आया और पत्नी की पिटाई करने लगा। देर रात पति के सो जाने पर पत्नी ने सिंदूर घोलकर पी लिया। रात करीब एक बजे जब पत्नी की हालत गंभीर हो गई तो वह दर्द से चीखने-चिल्लाने लगी। इसके बाद पति जितेंद्र ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से पत्नी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें