इसके अलावा उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय, मुख्य आरक्षी उपेंद्र सिंह, करन सिंह यादव, विमलेश सिंह, लखन रावत, नागेंद्र कुमार यादव को निलंबित किया गया। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि संत नगर थान में कुछ पुलिसकर्मियों के मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया। जिसकी जांच सीओ लालगंज से कराई गई। उनके द्वारा मामले में तथ्यों की जांच की गई।
एक सिपाही नामवर यादव जो बदमाश प्रवृति का है। इसके कैरेक्टर रोल से पता चला है कि पूर्व के जिन जिलों में तैनात रहा है, वहां भी उसे दंड मिला है। वह शराब पीकर अन्य सिपाहियों से उलझा था। उसी में एक सिपाही द्वारा वीडियो बनाकर वायरल कराया गया। जांच के बाद तीन सिपाहियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।
इसमें दो सिपाही जो मिर्जापुर से थे वे बर्खास्त हो चुके हैं। तीसरा सिपाही 32वीं वाहिनी पीएसी से अटैच था तो उनके कमांडेंट को बर्खास्तगी के लिए चिट्ठी भेज दी गई है। छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। एसपी ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह का कृत्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।