फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने थाने में किया बवाल, SP ने उतारा नशा- तीन बर्खास्त और छह निलंबित

Thu, 27 Apr 2023 06:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के संतनगर थाने में शराब के नशे में आपस में ही भिड़ गए पुलिसकर्मी। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया और छह को निलंबत कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के संतनगर थाने में बीते दिनों शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने वाले और बवाल करने वाले पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई की है। तीन सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही एक उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


संतनगर थाने में रविवार को मेस में खाना खाने गए दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ा तो कई पुलिसकर्मियों ने गाली देते हुए आपस में मारपीट कर ली। घटना का वीडियो एक सिपाही ने रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। थाने में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सीओ लालगंज दीक्षांत राज को मामले की जांच करने को कहा।  

इन पर गिरी गाज

सीओ की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी थाने पर तथ्यों की जांच पड़ताल की। आरोप सिद्ध होने पर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की। मुख्य आरक्षी नामवर सिंह यादव और धर्मेंद्र सिंह को बर्खास्त किया गया। मुख्य आरक्षी देव प्रकाश पांडेय को बर्खास्त करने की कार्रवाई के लिए 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को पत्र भेजा गया।
ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ दरबार में भक्तों के लिए मौसम नहीं बनेगा विलेन, मंदिर में बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन

इसके अलावा उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय, मुख्य आरक्षी उपेंद्र सिंह, करन सिंह यादव, विमलेश सिंह, लखन रावत, नागेंद्र कुमार यादव को निलंबित किया गया। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि संत नगर थान में कुछ पुलिसकर्मियों के मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया। जिसकी जांच सीओ लालगंज से कराई गई। उनके द्वारा मामले में तथ्यों की जांच की गई।

एक सिपाही बदमाश प्रवृति का

एक सिपाही नामवर यादव जो बदमाश प्रवृति का है। इसके कैरेक्टर रोल से पता चला है कि पूर्व के जिन जिलों में तैनात रहा है, वहां भी उसे दंड मिला है। वह शराब पीकर अन्य सिपाहियों से उलझा था। उसी में एक सिपाही द्वारा वीडियो बनाकर वायरल कराया गया।  जांच के बाद तीन सिपाहियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसमें दो सिपाही जो मिर्जापुर से थे वे बर्खास्त हो चुके हैं। तीसरा सिपाही 32वीं वाहिनी पीएसी से अटैच था तो उनके कमांडेंट को बर्खास्तगी के लिए चिट्ठी भेज दी गई है। छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।  एसपी ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह का कृत्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें