सरकारी गल्ला न बांटने पर सदर तहसील के गोपालपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि कोटेदार बीपीएल एवं अंत्योदय कार्ड पर तीन किलो अनाज की कटौती करने के साथ ही महामाया योजना का गल्ला नहीं बांटा जा रहा है। इस संबंध में तहसील दिवस में शिकायत की गई।
इसके बाद जब ग्रामीण इस माह कोटेदार के पास गल्ला लेने पहुंचे तो कोटेदार गल्ला देने के बजाय धमकी देने लगा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान कोटेदार का लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में शशांक शेखर, मनुलाल, लक्ष्मण प्रसाद, राधेश्याम, शिवप्रसाद, राजेश, रामापति, नरायन, कृपाशंकर, जितेन्द्र आदि उपस्थित रहे।