मिर्जापुर। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र के विधमान्यीकरण हेतु ग्रामीण आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण ड्रोन से किया जाएगा। फिलहाल सदर तहसील की पांच ग्राम सभा का 10 जुलाई को सर्वेक्षण होगा।
डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित अभिलेख तैयार किए जाने के लिए केंद्र सरकार की स्वामित्य योजना के अंतर्गत ड्रोन से ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराकर उनके स्वामित्य संबंधी अभिलेख तैयार किया जाएगा। इसमें जनपद के पांच ग्रामों में ड्रोन प्रौद्योगिकी के माध्यम से आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण कराया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के तहसील सदर स्थित पांच ग्राम-चिन्दलिख महरवार, चिन्दालिख दूबे, इप्दरपुर, भिस्कुरी व महुवरिया में ड्रोन प्रौद्योगिकी के माध्यम से आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण 10 जुलाई को कराया जाएगा।