फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक आटो टक्कर में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। सोमवार की देर रात मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सतौहा पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से घायल ऑटो चालक की मंगलवार की शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी राम निरंजन ऑटो लेकर सोनभद्र की तरफ जा रहा था। सोनभद्र की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसकी ऑटो में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे राजगढ़ चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने उसे राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां मंगलवार की शाम को राम निरंजन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें