मड़िहान। क्षेत्र के जमुई कस्बा स्थित इंडियन बैंक के सहायक प्रबंधक के कोरोना पाजिटिव मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार स्त्रत्ते लेनदेन न होने से उपभोक्ता हलकान रहे। ईद त्योहार के तीन दिन बाद मंगलवार को बैंक खुलने का उपभोक्ता इंतजार करते रहे। लेकिन जब बैंक का शटर नहीं उठा तो उपभोक्ता परेशान होकर वापस लौट गए। जांच के लिए सभी बैंक कर्मियों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां पहुँचकर सभी ने जांच कराया। शाखा प्रवन्धक ने बताया कि दो दिन बाद रिपोर्ट आने के बाद ही बैंक खोला जाएगा।