फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार के जौगढ़ मलदहवा के पास मंगलवार की देर शाम रेलवे अंडरब्रिज से निकलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक अजय कुमार (30) नीचे दब गया। घटना के बाद लोगों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। जौगढ़ निवासी अजय कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मर्चाइया पातर जा रहा था।
विज्ञापन

जौगढ़ अंडर ब्रिज से गुजरते समय ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अजय कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पुलिस के सहयोग से चालक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि अंडर ब्रिज से पार होते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें