फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन नवंबर से शुरू होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन नवंबर से सामूहिक विवाह का आयोजन शुरू होगा। तहसीलवार यह आयोजन होगा। सभी विवाह नवंबर में ही होंगे। इसमें 601 विवाह का लक्ष्य रखा गया है। सभी विकास खंडों को विवाह के लिए आवेदन कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन नवंबर को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सदर तहसील का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन होगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसमें सिटी, कोन, पहाड़ी, मझवां, नगर पालिका मिर्जापुर व नगर पंचायत मझवां के आवेदक शामिल होंगे।
मड़िहान तहसील का सामूहिक विवाह आठ नवंबर को पटेहरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित होगा। बीडीओ पटेहरा कला को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस विवाह समारोह में पटेहरा कला व राजगढ़ के आवेदक शामिल होंगे। 12 नवंबर को चुनार तहसील का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ नरायनपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह आयोजन चुनार परेड ग्राउंड में होगा। इसमें नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़, नगर पालिका चुनार व नगर पालिका अहरौरा के आवेदक शामिल होंगे। लालगंज तहसील का सामूहिक विवाह 16 नवंबर को पंचशील डिग्री कॉलेज हलिया में आयोजित होगा। बीडीओ हलिया को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसके बाद 25 नवंबर को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पुन: सामूहिक विवाह का आयोजन होगा जिसमें पूरे जिले के जो लाभार्थी छूटे हैं वे शामिल हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें