फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रतिशत के पीछे मत भागिए, हर छात्र की क्षमता अलग

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में शामिल डेलही प​ब्लिक सेकेंड्री स्कूल के छ
विज्ञापन
मिर्जापुर। परीक्षा में अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास कीजिए। प्रतिशत के पीछे मत भागिए, किसी से तुलना मत कीजिए, हर छात्र की क्षमता अलग होती है। हर कोई एक जैसा नहीं हो सकता। प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के छात्र होते हैं। द्वितीय श्रेणी वाला प्रथम श्रेणी से तुलना करेगा तो अपने आप को नीचे ही पाएगा। इसके बाद उसे ग्लानि महसूस होगी तो तनाव आएगा। इससे उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा। यह बातें नैदानिक मनोवैज्ञानिक डा. राहुल सिंह ने शुक्रवार को भरुहना स्थित डेलही पब्लिक सेकेंड्री स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला में कही। डा. राहुल सिंह ने कहाकि लोग बात-बात में कह देते है कि वह डिप्रेशन में है पर यह कोई फैंसी शब्द नहीं बल्कि अन्य बड़ी बीमारियों की तरह मेडिकल इमरजेंसी है। कहाकि परीक्षा कोई नया काम नहीं है। छात्र जीवन में कई परीक्षा देकर लोग बोर्ड की परीक्षा में बैठते है। इसलिए इस परीक्षा से घबराइए नहीं। परीक्षा के समय बुखार आना, पेट दर्द होना आदि समस्या आती है। यह तनाव बढ़ाता है। ज्यादा तनाव होने पर होपलेश और हेल्पलेस महसूस करने लगते है। ऐसा होना आत्महत्या की ओर ले जाता है। 14 दिनों तक लगातार इस तरह के लक्षण आ रहे हैं तो डाॅक्टर को दिखाकर परामर्श लें। बताया कि टोल फ्री नंबर 14416 पर फोन करके किसी भी समय अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष दुबे, जितेंद्र दुबे, अजीत, सुशीला आदि रही।
विज्ञापन

घबराहट होने पर लंबी गहरी सांस लें-परीक्षा के समय आने वाले तनाव को कम करने के लिए डा. राहुल सिंह ने एक्सरसाइज बताए। कहाकि घबराहट होने पर लंबी गहरी सांस लें। जब गहरी सांस लेंंगे तो दिमाग में तरह-तरह के विचार आएंगे लेकिन जैसे ही सोचेंगे कि आप एक्सरसाइज कर रहे है, सब कुछ ठीक होने लगेगा। इससे आपकी घबराहट व बेचैनी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें