फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल : 24 ग्राम पंचायतों में आईं 60 शिकायतें, सभी के समाधान का दावा

विज्ञापन
सिटी क्षेत्र के भोड़सर गांव में चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण, स्रोत संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रत्येक विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। 24 ग्राम पंचायत को मिलाकर कुल 60 शिकायतें आई। जिला विकास अधिकारी ने सभी मामलों के मौके पर निस्तारण का दावा किया है। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने राशन, पानी, आवास और शौचालय के साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का मुद्दा उठाया। सिटी, खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिटी ब्लाॅक क्षेत्र के समोगरा में सीडीओ विशाल कुमार और परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। इसी तरह सिरसी गहरवार में नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। चील्ह, ग्राम प्रधान आलोक सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अधिकारी पप्पू मोदनवाल ने फरियाद सुनी। जिगना्र ग्राम चौपाल भिलौरा में संपर्क मार्ग को क्षतिग्रस्त कर आवागमन बाधित करने व हर घर नल योजना से सभी मुहल्लों में पानी न पहुंचने का मामला ज़ोरशोर से उठाया। फूलचंद यादव ने चकरोड को काट कर रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की। श्रीराम ने नल से हर जगह पानी न पहुँचने की शिकायत की। उपायुक्त स्वतः रोज़गार रमाशंकर सिंह व बीडीओ रामपाल ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। एडीओ प्रेमचंद पटेल ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल बाद डीसी एनआरएलएम ने विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। बसंतपट्टी में जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन अरुण कुमार मिश्रा व सचिव संत कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्राम प्रधान नारेंद्रनाथ दुबे ने ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। जमालपुर, ब्लाक क्षेत्र के बेलखरा व मानिक पुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बेलखरा में खाद्य निरीक्षक शरद सिंह, एडीओ पंचायत पुरेंद्र चंद्र ने लोगों की फरियाद सुनी। हलिया, ब्लाक क्षेत्र के गलरिया डीपीआरओ संतोष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुनकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, आवास, शौचालय की मांग रखी। इस दौरान सचिव बालकृष्ण, ग्राम प्रधान शिमला देवी, गुलाब पटेल, सीएचओ सीमा, एएनएम अंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें