मिर्जापुर। छानबे क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार की देर शाम राणा सिंह के घर की चहार दीवारी के अंदर कोबरा सांप निकल गया।
विज्ञापन
उनके पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड बादल परिवार को बचाने के लिए सांप पर टूट पड़ा। कोबरा सांप को पकड़ कर खेत में खींच कर ले गया। जहां सांप और कुत्ते की 10 मिनट तक लड़ाई चली। कुत्ते ने सांप को मौत के घाट उतार दिया। लड़ाई के दौरान सांप ने कुत्ते को कई जगह डंस लिया।
इस कारण उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़ाई के दौरान बादल के अलावा एक और कुत्ता भी है। बादल ने सांप को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
घायल सांप को मारने के कुछ देर बाद बादल की मौत हो गई।
राणा सिंह और आशीष सिंह ने कुत्ते को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। संवाद