फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक हफ्ते में दोगुनी हो गई कुत्तों के काटने की घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक सप्ताह में कुत्तों के काटने की घटनाएं दोगुनी हो गई हैं, शिकार होने वालों में 20 फीसदी बच्चे हैं। मंडलीय अस्पताल और 12 सीएचसी, पीएचसी में प्रतिदिन 100 लोगों को एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) की पहली डोज लग रही है। एक सप्ताह पहले तक यह संख्या 50 थी।
विज्ञापन

ठंड में मादा कुत्तों के प्रजनन के चलते पिछले एक सप्ताह से कुत्तों के काटने की घटनाएं दोगुनी हो गई हैं। ठंड के चलते स्कूल बंद हैं। कुत्तों के बच्चों से खेलने या उन्हें कुछ खिलाने के लिए जाते समय मादा कुत्ते छोटे बच्चों को असुरक्षा की भावना से हमलावर होकर काट दे रही हैं।दिसंबर में जिले में 5250 लोगों को एआरवी का इंजेक्शन लगा। जनवरी में इस संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंडलीय अस्पताल में तो लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। मंडलीय अस्पताल में जहां प्रतिदिन 60 से 70 लोग आते थे। इसमें 20 से 25 पहले डोज वाले रहते थे। अब एक सप्ताह से 150 से 180 लोग आ रहे है। इसमें 50 से 60 प्रथम डोज वाले हैं। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को तो 225 लोगों को एआरवी का इंजेक्शन लगाया गया। यही हाल सीएचसी-पीएचसी का भी है वहां पर भी एआरवी लगाने आने वालों की संख्या बढ़ी है। इसमें ज्यादातर बच्चे आ रहे है। जो 10 से 15 वर्ष तक के है। इनकी संख्या 20 प्रतिशत के करीब है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें