फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सुविधा के डाक्टर ने कर दिया आपरेशन, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिना सर्जरी की सुविधा के डाक्टर ने पथरी का आपरेशन करने के लिए एक महिला के पेट में चीरा लगा दिया। लेकिन आपरेशन सफल नहीं रहा। में सांस फूलने और भर्ती की सुविधा न होने की बात कहकर भदोही के लिए रेफर कर दिया। इस बीच महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शनिवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सीएमओ कार्यालय से जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सारीपुर निवासी रमेश कुमार ने शनिवार को शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रेखा देवी पत्नी जिउत लाल निवासी लखमापुर कोतवाली देहात के पेट में दर्ज रहता था। उसने 25 अक्तूबर को देहात कोतवाली के पास स्थित अस्पताल में डाक्टर को दिखाया। जांच कर डाक्टर ने गाल ब्लेडर में पथरी होने की बात कही। पांच दिसंबर को नर्सिंग होम में भर्ती कर लिया। छह को पेट में चीरा लगा दिया। लेकिन बाद में बताया कि पथरी नहीं है। डाक्टर के पास बीएमएस की डिग्री है। उसके पास सर्जन की डिग्री भी नहीं थी। महिला की हालत बिगड़ने के बाद आठ दिसंबर को भदोही रेफर कर दिया। वहां पर हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने आगे रेफर कर दिया। वहां से मिर्जापुर अस्पताल लाए। वहां से वाराणसी के मोहन सराय स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने बताया कि लापरवाही से आपरेशन के कारण ही मौत हुई है। रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि देहात कोतवाली रोड स्थित नर्सिंग होम संचालक डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। सीएमओ को अवगत कराया गया है। डाक्टर के पंजीकरण आदि की जांच करने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। बिना डिग्री के आपरेशन किया गया होगा तो डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
- डॉ. प्रभुदयाल गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें