अदलहाट। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को कारगिल विजय दिवस के 21वीं वर्ष पूरे होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहीद भारतीय वीर सैनिकों की याद में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि करीब दो महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का एक ऐसा उदाहरण है जिसपर प्रत्येक देशवासियों को गर्व होना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने बच्चों में देशभक्ति का अलख जगाते हुए कहाकि अपने वीर सैनिकों पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर घनश्याम सिंह, लक्ष्मी सिंह, जोखन प्रसाद ,कन्हैया प्रजापति, जुल्फकार अंसारी, चंद्रभूषण सिंह, किशोरी विश्वकर्मा, रविंद्र प्रजापति, नियाज अहमद, भरत पटेल, कल्लू पांडेय, काशी नाथ सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।