फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में चिकित्सक व तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड-19 के तहत जिले के अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम व बचाव के लिये नामित नोडल अधिकारी/विषेश सचिव सूचना सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को पीएचसी पचोखरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमर जीत कुशवाहा अनुपस्थित पाये गये। फार्मासिस्ट ने बताया कि वह लगभग दो महीने से नहीं आ रहे हैं। प्रार्थना पत्र के बारे में पूछने पर बताया गया कि अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र प्रभारी चिकित्साधिकारी राजगढ कार्यालय में हो सकता है। निरीक्षण के समय केवल फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स कुसुम देवी मौजू रहीं। तीन अन्य अनुपस्थित रहे। उस समय तक पंजीकरण काउंटर पर 29 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। दवा वितरण काउंटर पर 16 मरीजों को विभिन्न प्रकार की दवा का वितरण किया जा चुका था। जॉंच लैैब में बताया गया कि अभी तक किसी का सैम्पल नहीं लिया गया है। डिलेवरी कक्ष के निरीक्षण में निर्देशित किया गया कि कोविउ-19 की हिस्ट्री लेना अवश्य सुनिश्चित करें तथा डिलेवरी के पूर्व मरीज की थर्मल स्कैनिंग अवश्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस सेवा, जननी सुरक्षा योजना कार्ड के बारे में भी जानकारी ली गयी। इस दौरान बताया कि जेएसवाई वार्ड में ताला बन्द पाया गया। जिसे खोलवाकर देखा गया तो वार्ड के अन्दर कई जगह दीस्त्रत्त्वारों पर पानी के रिसाव के कारण काई जमी थी। शौचालय खराब पडा है। पीएचसी बरकछा का भी निरीक्षण किया गया। वहां भी प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाये गये। बताया गया कि दो दिन पूर्व वे पीजी करने के लिये यहॉं से रिलीव होकर चले गये हैं। निरीक्षण के समय सफा-सफाई के निर्देश दिये गये तथा सभी कक्षों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें