फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा पुल नहीं बनने से लोगों की परेशानी बढ़ी

Mon, 16 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटौली पीपा पुल पर दूसरे दिन रविवार को भी आवागमन बहाल नहीं हो सका।
विज्ञापन


इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हांलाकि विभाग द्वारा शनिवार को टूटे भटौली पीपा पुल को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

बता दें कि भटौली पीपा पुल से वाराणसी जाने के लिए लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। पुल पर हर समय आवागमन होता रहता है, लेकिन पुल पर शनिवार की देर शाम को उस समय आवागमन बाधित हो गया, जब इस पर से लकड़ी लाद कर ओवरलोड वाहन गुजरा।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहन के गुजरने के बाद बरैनी घाट की तरफ पुल का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान लगी बल्ली धंस गई और स्लीपर उखड़ गए। इसकी जानकारी पुल पर तैनात कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को दी।
उधर, पीपा पुल धंसने की जानकारी मिलते ही विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन ने विभाग के लोगों ने पुल के धंसे हिस्से को बनाने का कार्य बीते शनिवार को ही प्रारंभ करा दिया।
विज्ञापन


 इस बीच पीपा पुल के मरम्मत का कार्य रविवार को भी जारी रहा। हालांकि अधिकारियों     ने रविवार को मरम्मत कार्य पूरा करा लेने की बात कही थी लेकिन कार्य जारी रहने के कारण पुल पर आवागमन बाधित रहा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें