फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना निमंत्रण के कहीं मत जाएं : स्वामी नारायणानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के सिटी क्लब में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को स्वामी नारायणानंद तीर्थ ने कहा बिना निमंत्रण के कहीं नहीं जाना चाहिए। इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जहां आप जा रहे है, वहां आपका, आपके इष्ट और आपके गुरु का अपमान न हो।
विज्ञापन

स्वामी नारायणानंद तीर्थ ने कहा जहां अपमान होने की आशंका हो, वहां कदापि नहीं जाना चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्म देने वाले पिता का ही घर क्यों न हो। कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा।
कथा में उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया। जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया।
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि सहित अन्य ने स्वामी नारायणा नंद तीर्थ महराज का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अरुण दुबे, आशीष दुबे, अनिल दुबे, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें