मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता में सेफर इंटरनेट डे कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया गया।
बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी और बैंक खाते के बारे में जानकारी न दें। वहीं, बिना जाने-समझे किसी लिंक को न खोलें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि इंटरनेट कॉल से सावधान रहें। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की शिकायत 1930 पर फोन करके भी दर्ज कर सकते हैं।
लोगों को अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के पासवर्ड को नियमित रूप से बदलते रहना चाहिए. लोगों को हर बार एक बेहद स्ट्रॉग पासवर्ड बनाना चाहिए, जिसमें नंबर्स, लेटर्स और कैरेक्टर्स मिक्स हो। कभी भी अपना जन्मदिन, शादी का दिन या किसी अन्य खास दिन के आधार पर पासवर्ड नहीं बनाना चाहिए।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और लिंक्डन जैसे सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ भी कंटेंट शेयर करने से पहले यह सोचें कि उसे कौन-कौन देख सकता है और उनके देखने से आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
यदि आपको लगता है कि आप किसी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड गतिविधि में फंसने वाले हैं या फंसते जा रहे हैं तो उसकी जानकारी अपने दोस्तों या परिवार वालों को दें. उसे कभी भी छिपाने की कोशिश ना करें। कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएल वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, बब्बन मौर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए आदि उपस्थित रहे। संवाद