फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापपुर में होगी डीएम की चौपाल

Tue, 05 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मुख्यमंत्री के आने की सूचना और लोहिया ग्राम जाने का प्रोग्राम की भनक मिलते ही अधिकारी पूरी तरह सजग हो गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को विकास खंड नरायनपुर के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव लोहिया ग्राम प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ पहुंच गए और ग्राम में होने वाले सभी विकास कार्यों व लोहिया आवास का निरीक्षण किया।

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को चुनार में लगने वाले तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार भी प्रतापपुर लोहिया गांव में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्यायों से रूबरू होंगे
विज्ञापन


और वहां होने वाले सभी विकास कार्यों व आवास की समीक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में करेंगे। बताया गया कि मुख्यमंत्री जिले के किसी भी लोहिया ग्राम में जा सकते हैं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गांव में बने सभी लोहिया आवास, नाली, खडंजा, शौचालय को देखा और उसकी गुणवत्ता परखी।

इसके अलावा गांव में मिलने वाली विधवा, वृद्धा, विकलांग और समाजवादी पेंशनरों से मिल कर उनसे जानकारी लिया। गांव में चलने वाले स्वयं सहायता समूह के लोगों से मिल कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में पूछताछ किया।

इस दौरान एडीओ एजी विजय शंकर, आएसबी महिपाल सिंह के अलावा ग्राम प्रधान व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें