मिर्जापुर। कोरोना एवं संचारी रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत जिले में शासन के निर्देश के क्रम में रविवार को चले विशेष सफाई अभियान में डीएम ने झाड़ू लगाई।
जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने सिटी विकास खंड अंतर्गत ग्राम नुवाव में अधिकारियों के साथ जाकर झाडू लगाकर सफाई की। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग की रोकथाम व बचाव के लिये पूरे प्रदेश में एक जुलाई से 31 जुलाई, 2020 तक अभियान चलाया जा रहा है। सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कराई। इसके तहत जहां पर जलजमाव है उसे निकालने और जहां पर कूड़ा आदि एक स्थान पर जमा है। वहां से साफ कर डस्टविन का प्रयोग करने के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा गांवों व नगरीय क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इनका उद्देश्य है कि जगह-जगह पर गंदगी होने से संचारी रोग डेंगू, कालाजार, मलेरिया, आदि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद के 809 ग्राम पंचायतों तथा सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को सफाई के प्रगति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, विकास खण्ड अधिकारी सिटी श्वेतांक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।