मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा है कि प्रदूषण फैलाने वालों पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक याचिका के क्रम में संज्ञान लेते हुए प्रदूषण रोकने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण या अन्य प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध शिकायत के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में एक कंट्रोल रूम खोला गया है। कोई भी व्यक्ति कार्यालय अवधि में फोन नंबर 05442-256357 पर जानकारी दे सकता है। इसके अलावा प्रदूषण के करने वालों के खिलाफ 9454416809 पर एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत या जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के डायल-112 पर भी फोन कर जानकारी दी जा सकती है, जानकारी होने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।