मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने प्रियंका निरंजन ने बुधवार को प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ विशाल कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया। इसी जगह से 31 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और इसी परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
उन्हाेंने पोलिंग पार्टियों केरवानगी स्थल और मतदान के बाद ईवीएम तथा अन्य प्रपत्रों को जमा करने के लिए बनाए जा रहे काउंटर एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने गर्मी और धूप के दृष्टिगत कूलर, पंखे आदि की पर्याप्त व्यवस्था कराने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था का भी जायजा लिया।