फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने फीता काटकर पुष्टाहार निर्माण इकाई का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महुगढ़ स्थित कान्हा प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई का शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण ईकाई में तैयार किए जा रहे पुष्टाहार के संबंध में समूह की महिलाओं से जानकारी भी ली।
विज्ञापन

पुष्टाहार निर्माण ईकाई में अब तक कुल 8.36 मीट्रिक टन पुष्टाहार तैयार किया जा चुका है। लैब टेस्टिंग के बाद वितरण के लिए पुष्टाहार बाल विकास परियोजना कार्यालय में भेजा जाएगा। आजीविका मिशन के तहत करीब 78 लाख रुपये की लागत से पुष्टाहार निर्माण इकाई प्लांट की स्थापना की गयी है। जिसमें तैयार होने वाला पुष्टाहार हलिया विकास खंड के साथ ही लालगंज व कोन विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक वितरण के लिए भेजा जाएगा। पुष्टाहार को बाल विकास परियोजना कार्यालय तक पहुंचाने के लिए मैजिक वाहन भी खरीदा गया है। इस दौरान उपायुक्त एनआरएलएम मो. नफीस के अलावा सरोज पांडेय, रमेश प्रियदर्शी, भूपेंद्र शुक्ल, कुलदीप तिवारी, विनय सिंह, रामदयाल, विजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें