फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अवैध खनन मामले में डीएम ने जांच टीम बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका अहरौरा के पूर्व अध्यक्ष व खनन व्यवसायी गुलाब दास मौर्या के खिलाफ जांच के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने कमेटी गठित की है। उन्होंने कमेटी में शामिल एसडीएम सदर, एसडीएम चुनार, खनन अधिकारी और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के सत्यानगंज मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश सिंह ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर गुलाब दास मौर्या पर अवैध खनन, ब्लास्टिंग, क्षमता से अधिक भंडारण करने व ई-टेंडिरिंग में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। आरोप लगाया कि खनन पट्टे की शर्तों का उल्लंघन कर अवैध ब्लास्टिंग की गई थी। मामले में उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवैध खनन, भंडारण मामले के आरोप की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया। आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जांच समिति गठित की। जांच समिति को निर्देश दिया कि जो भी आरोप लगे हैं, उनके आधार पर मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें