फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जांची एनएच- 7 की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-लालगंज संख्या-7 का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही लैब में जाकर फोरलेन चौड़ीकरण निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने वाली सामाग्रियों की जांच भी कराया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पिरल्लीपुर, समोगरा व जमुई में भी निर्माण कार्य में समस्या को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 वाराणसी-मिर्जापुर खण्ड के निरीक्षण के दौरान पिरल्लीपुर 33 केवी सब स्टेशन को अन्यत्र शिफ्ट करने को भी निर्देशित किया। जमुई में डीबीएल कैम्प पर गए और निरीक्षण के दौरान संतोषजनक परिणाम के बावजूद कंपन्नी के महा प्रबंधक को और अच्छे गुणवत्ता पर काम करने को निर्देशित किया। समोगरा में भी जमीन के विवाद को सुना और समस्या के निस्तारण के लिए बताया।.जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 के निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना की एवं विभिन्न पहलुओं पर परियोजना निदेशक के साथ विचार-विमर्श भी किया। सुरेन्द्र बहादुर उपजिलाधिकारी, चुनार को भी 2ाीघ्र कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, एसडीएम चुनार सुरेन्द्र बहादुर, परियोजना निदेशक आरएस यादव, सहायक अभियंता, शशांक 2ोखर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें